Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

समस्या।बूंद-बूंद पानी के लिये तरसते भाटिया गांव के लोग अब ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने खोला विभाग के खिलाफ मोर्चा… पढ़ें।

नौगांव। तहसील बड़कोट के ग्राम पंचायत भाटिया में करोड़ों की लागत की जल जीवन मिशन की पेयजल योजना बनने के बाद भी ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिये तरसना पड़ रहा है ‌।
मालूम हो कि ग्राम पंचायत भाटिया में दो दो पेयजल लाईने लेकिन पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत भाटिया में दो पेयजल लाईने हैं और जल जीवन मिशन योजना के तहत करोड़ों की लागत से बनी है लेकिन ग्रामीणों को इस विकराल गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिये तरसना पड़ रहा है।
प्रधान राकेश ने मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी बड़कोट और जल संस्थान से भी की है और विभाग से मांग की है कि पेयजल लाईनों से सेब के बगीचों की सिंचाई नहीं हो जिससे ग्रामीणों को पेयजल व्यवस्था मिल सके।
प्रधान ने जल संस्थान पर आरोप लगाया कि भाटिया ग्राम पंचायत मे भरपूर मात्रा में पानी होने के बावजूद भी पानी नसीब नहीं हो रहा है जिसकी कि उप जिलाधिकारी से जांच की मांग की है।
आखिर प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन योजना भ्रष्टाचार की भेंट क्यों चढ रही है यह जांच का विषय बना हुआ है और प्रधान राकेश कुमार ने यह भी बताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह विभाग के खिलाफ धरने पर बैठ जायेंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण,मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील को खोलने के लिए चल रहे कार्यों का लिया जायजा….. पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

नवविवाहिता हत्या मामला: गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, नारेबाजी 

admin

*चारधाम यात्रियों के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर जरूरी* व्यवस्थाओं में कोताही बर्दाश्त नही-सतपाल महाराज ,पढ़े पूरी खबर

admin

You cannot copy content of this page