नौगांव । विकासखण्ड में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में बुद्ववार को दौलतराम रंवाल्टा राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव में प्रतियोगी आयोजित की गई जिसका शुभारंभ राज्य मंत्री ओबीसी आयोग श्याम डोभाल और जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी ने किया।
कार्यक्रम में संस्कृत नाटक प्रतियोगिता,संस्कृत समूहगान,संस्कृत समूह नृत्य,वाद -विवाद प्रतियोगिता, संस्कृत आशुभाषण प्रतियोगिता,श्लोकाचारण प्रतियोगिता सहित तमाम गतिविधियां संचालित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती बंदना से शुरू हुआ
प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तर के सभी कालेज और विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य संस्कृत भाषा को बढावा देना है और सामाजिक और लोक संस्कृति को बढ़ावा देना है, संस्कृत भाषा देश की सबसे पुरानी भाषा है जिसके प्रचार प्रसार के लिए अकादमी काम कर रही है।
बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल ने संस्कृत महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई दी और बताया कि संस्कृत हमारी भाषा की जननी है और इसको संजोए रखना सभी भारतवासियों की जिम्मेदारी है और उन्होंने ओबीसी से संबंधित समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया,इसके अलावा उन्होंने बताया कि संस्कृत भाषा भारत की पहचान है।
प्रतियोगिता में आशुभाषण में प्रथम स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज राना गीठ से दिव्या और द्वितीय स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज सरनौल से दिव्यांशु और तृतिया स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव से हिमांशु रहे इसके अलावा वाद विवाद प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट की महक और आरूषि और द्वितीय राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव राधा और आशु वहीं तृतिया स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट के सुधांशु और इंशात रहे।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओबीसी आयोग श्याम डोभाल,जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी,भाजपा नेत्री मीना रावत,जिला शिक्षक संघ अध्यक्ष अवतार सिंह, ब्लाक अध्यक्ष शिवप्रसाद गैरोला, राकेश रमोला, प्रधानाचार्य,रीना रावत,चेतन नौटियाल, शिवप्रसाद नौटियाल,नरेश रावत सहित तमाम शिक्षक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

