Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद पर सौरभ, महासचिव के लिए आयुष मालियान मैदान में…. पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। स्व. राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट में सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। संगठन ने विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित करते हुए चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।
ABVP की ओर से जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर सौरभ, महासचिव पद पर आयुष मालियान, सह सचिव पद पर शीतल, कोषाध्यक्ष पद पर दिया राणा तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सिद्धांत रावत को अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नाम सूची में स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं है।
ABVP नगर मंत्री बड़कोट ध्रुव टम्टा ने प्रत्याशियों की घोषणा की जानकारी दी। प्रत्याशियों के नाम सामने आने के साथ ही महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।

Related posts

22 वीं उत्तराखंड राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस का उम्दा प्रदर्शन…

Arvind Thapliyal

चार दिवसयीय राज्य स्तरीय गणित सेमीनार आज से शुरू, महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने किया शुभारंभ

admin

विद्युत विभाग की मनमानी से से उपभोक्ताओं को थमा दिये अनाप-शनाप बिल.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page