Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम देश विदेश बड़ी खबर स्वास्थ्य

हादसा:ट्रक और बस की आमने – सामने जबरदस्त टक्कर में दस लोगों की मौत,दो दर्जन से अधिक घायल

 

 

न्यूज डेस्क यमुनोत्री express

आज सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है, तथा दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।यह सड़क हादसा उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाने के अंतर्गत हुआ है।यहाँ  खमरिया पुल के पास रूद्र ट्रेवल्स की बस और एक ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई,जिसमें 10 लोगो की मौत 2 दर्जन से ज्यादा घायल हो गए हैं, कुछ लोगों के और मरने की खबर आ रही है।बस धौरहरा से लखीमपुर खीरी आ रही थी।
अधिकांश सवारी धौरहरा की रहने वाले बताये जा रहे है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। ज़िलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य युद्धस्तर पर कराने व घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार देने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

उत्तरकाशी:संस्था ने अपने 29वें स्थापना दिवस पर लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,ई सी जी जांच भी हुई निःशुल्क

admin

पुलिस ने गहने चोरी करने वाले गिरोह की तीन महिलाओं सहित चार अभियुक्त किये गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी :निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर की औषधि वितरण

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page