Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दुखद:मोरी के खन्यासणी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त 12लोग थे सवार एक की मौत 11घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती…. पढ़ें खबर।

 

 

 

मोरी। विकासखण्ड में आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को सायं लगभग 04:57 बजे खन्यासणी गांव के पास मोटर मार्ग पर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा तहसीलदार मोरी, पुलिस, SDRF एवं 108 एम्बुलेंस को तत्काल सूचना दी गई। संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। इसके साथ ही NDRF बड़कोट की टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया वर्तमान में उपजिलाधिकारी पुरोला मौके पर मौजूद हैं तथा राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 12 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 01 व्यक्ति की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है तथा 11 व्यक्ति घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया है। घायलों में से 03 गंभीर घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस द्वारा हायर सेंटर, देहरादून रेफर किया गया है।

घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तथा घायलों के उपचार की कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त होने पर अद्यतन सूचना साझा की जाएगी।

Related posts

पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत नारायण सिंह चौहान ने रवांई -जौनपुर क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति घोषित करने की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

राजनीति में तंत्र मंत्र कितने उपयोगी?,सच्चाई है तो एक्स सी.एम. पर वन्य जीव संरक्षण का हो मुकदमा दर्ज

admin

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिए गए भवन निर्माण व आबकारी से सम्बंधित महत्वपूर्ण निर्णय

admin

You cannot copy content of this page