Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आरसीएम ग्राहकों ने स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रुप में मनाया…. पढ़ें खबर।

 

 

 

उत्तरकाशी /सुरेश चंद रमोला .आरसीएम ग्राहकों ने ब्रह्मखाल मे कंपनी के स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया और स्वच्छता अभियान के साथ वृक्षारोपण कर सेवाभाव का संदेश दिया। कंपनी के वरिष्ठ सहयोगी धाम चंद रमोला ने कहा कि आरसीएम के सदस्य स्वास्थ्य संस्कार, रक्तदान, वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण, और आर्थिक आजादी जैसे लक्ष्यों के साथ आज सेवा भाव से भारत के कोने कोने में जन जन के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुये है । इसके अलावा सरकार की जनहित कारी योजनाओं में सहयोग करना और उनका प्रचार प्रसार करने में भी कंपनी के सदस्य दिन रात लगे रहते हैं। कंपनी की ब्रह्मखाल टीम ब्रह्मदेव इस सेवा शिविर के मुख्य आयोजक रहे जिसमें भटवाड़ी, प्रतापनगर, चिन्यालीसौड़, पुरोला और बड़कोट से सेवादार सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान एचिवर वक्ताओं ने कंपनी के उद्देश्यों को समझाया और कहा कि आरसीएम स्वाबलंबन के साथ आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देता है। इसके स्वास्थ्य वर्धक प्रोडेक्ट आज तेजी से मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं और आरसीएम से समय, धन, सुरक्षा तीनों मिलते हैं। वक्ताओं ने बताया कि आरसीएम का राशन खाओ, स्वास्थ्य बनाओ यही बात दूसरों को बताओ और इंन्कम भी बनाओ के थीम पर हमारी टीम काम करती है। इस दौरान सफाई कर्मियों को आरसीएम टीम ने सम्मानित किया। डा मनवीर सिंह भंडारी, विरेशमोहन सेमवाल,सुरेश रमोला अतिथि दीर्घा में उपस्थित रहे जबकि कुलदीप विजल्वाण, भागीरथ शाह, शैलेन्द्र अवस्थी, अंजू जोशी, सहदेव विष्ट मुख्य वक्ता और सरवीर रमोला, मुकेश, राजेश आदि लोगो की आयोजक में अहम भूमिका रही।

Related posts

रवांई शरदोत्सव में “मीडिया की भूमिका” पर आयोजित गोष्ठी में नगर पालिका को मिले बेहतर आयोजन के महत्वपूर्ण सुझाव,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:तीन करोड़ उनतालीस लाख की लागत से होगा बड़कोट-पौंटीपुल व सुनाल्डी-डाण्डागांव मोटरमार्ग का डामरीकरण

admin

रामलीला मैदान में कंडार देवता की डोली की उपस्थिति में अष्टोत्तरशत (108) श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का होगा शुभारम्भ और हुआ ध्वजारोहण।।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page