Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम में एक और श्रद्धालु की मौत, मृतकों की संख्या पहुंची 20.. पढ़ें खबर।

 

 

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम में एक और श्रद्धालु की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 86 वर्षीय वृद्ध श्रद्धालु सूर्यवली राम अचानक अचेत हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी के चिकित्साधिकारी डॉ. अखिल राणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वृद्ध श्रद्धालु को अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस चौकी को भी दे दी गई है, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

चारधाम यात्रा के मौजूदा सीजन में यमुनोत्री धाम में अब तक 20 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे मृत्यु के आंकड़ों को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग यात्रियों से स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने तथा यात्रा से पूर्व आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील कर रहे हैं।

 

यमुनोत्री धाम की कठिन चढ़ाई और ऊंचाई वाले क्षेत्र में यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई जा रही है, खासकर बुजुर्ग एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित श्रद्धालुओं के लिए।

Related posts

चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन आगामी 4 से 6 सितम्बर तक जिला कार्यालय उत्तरकाशी में…..

Team Yamunotri Express

जानकीचट्टी में नवनिर्मित ट्रॉजिट हॉस्टल का किया विधिवत लोकार्पण,स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और पैदल मार्ग में स्थापित मेडिकल रिलीफ पोस्ट का भी किया निरीक्षण… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला उधोग मित्र समिती की बैठक, बैंकर्स को दिए जरूरी निर्देश

admin

You cannot copy content of this page