Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से यमुनोत्री धाम में हुई विशेष पूजा-अर्चना, राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल रहे उपस्थित… पढ़ें खबर

 

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की समृद्धि की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना एवं संध्या आरती का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रामसुंदर नौटियाल के माध्यम से संपन्न कराया गया।

यमुनोत्री धाम स्थित मां यमुना मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई तथा संध्या आरती के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उन्नति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी पूजा-अर्चना में सहभागिता करते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के चारधामों के विकास, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसी भावना के साथ यमुनोत्री धाम में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र की प्रगति के लिए मां यमुना से आशीर्वाद मांगा गया।

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम में संपन्न इस धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा तथा उपस्थित लोगों में मण्डल अध्यक्ष अमित रावत , आशीष उनियाल, प्रदीप उनियाल आदि ने देश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की।

Related posts

यमुनोत्री विधानसभा में 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने तेज किया जनसंपर्क,पढ़े ……

Team Yamunotri Express

आस्था।धयेश्वर नाग महाराज पंहुचे जौनपुर क्षेत्र के जागधार हुआ भव्य स्वागत….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

यमुना नदी के टापू में फंसी गाय तक फायर सर्विस ने 22वें दिन पहुंचाया चारा, जान बचाने की जद्दोजहद जारी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page