Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

विकसित भारत संकल्प  यात्रा चकराता के अटाल, बृनाड बास्तील गांव पहुंची, ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों से किया स्वागत

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता /देहरादून

विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को  चकराता विकासखंड के ग्राम अटाल और बृनाड बास्तिल पहुंची गांव पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों महिलाओं ने यात्रा का पारंपरिक रुप से ढोल,नगाड़ों के साथ स्वागत किया। जनजातीय क्षेत्र के ग्रामीणों को संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। जनजातीय समुदाय द्वारा संकल्प यात्रा हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम अटाल और बृनाड बास्तिल में जनमानस को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। उप स्थित जनप्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को लेकर ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से भी रूबरू कराया जिसका जल्द समाधान करने का आश्वासन अधिकारियों ने ग्रामीणों को दिया। ग्रामीणों से यात्रा के दौरान दी जाने वाली उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, कृषि, उद्यान, उधोग आदि विभाग की योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।बृनाड बास्तिल में उज्ज्वला योजना 7 कनैक्शन वितरित किये गए। 48 लोगों का स्वास्थ्य परीखण तथा सिकल सेल एनिमिया की जांच, 45 लोगों द्वारा आयुष विभाग से स्वास्थ्य परामर्श एवं दवाईंया ली गई, पशुपालन विभाग 20 लोगों को उनके पशुओं के लिए दवाई वितरित की गई साथ ही कृषि विभाग 06 किसान क्रेडिट आर्ड आदि वितरित किये गए।
इस मौके पर बी डी ओ चकराता शक्ति प्रसाद एडियो पंचायत राजेश नेगी स्थानीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम विकास अधिकारी श्यामलाल गुड्डू,सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहें आदि शामिल रहे।

Related posts

उत्तराखंड में 43520 केस एक्टिव,266182 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये,मौत के आकड़ो में गिरावट

admin

उत्तरकाशी :दस लाख रूपये की प्रतिबंधित कांजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते दो गिरफ्तार

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:नकल विरोधी कानून लागू करने पर भाजपा युवा मोर्चा ने बड़कोट में निकाली धन्यवाद बाइक रैली

admin

You cannot copy content of this page