Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सावधान।पिंडकी-मदेश सहित आसपास के गांवों में वायरल बुखार का प्रकोप, 50 से अधिक लोग बीमार…. पढ़ें खबर।

बड़कोट/उत्तरकाशी। यमुनोत्री क्षेत्र की गीठ पट्टी अंतर्गत ग्राम पिंडकी, मदेश तथा आसपास के गांवों में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। क्षेत्र में लगभग 50 से अधिक लोग बुखार जैसी बीमारी से पीड़ित बताए जा रहे हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल चिकित्सा टीम भेजकर प्रभावित लोगों का उपचार कराने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब तीन सप्ताह से क्षेत्र में वायरल बुखार का असर बना हुआ है। बुखार के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और कई बच्चों के लिए नियमित रूप से स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर उपचार और स्वास्थ्य जांच नहीं होने से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

ग्रामीण रमेश रावत, सोबन, सोबत, दिनेश, श्रवण, पंकज, पार्वती तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दुलारी देवी ने बताया कि ग्राम पिंडकी, मदेश एवं आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में लोग बुखार से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण लोगों को उपचार के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित गांवों में शीघ्र चिकित्सा शिविर लगाया जाए तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर सभी मरीजों की जांच और आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि बीमारी के बढ़ते प्रकोप पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।

Related posts

खुलासा।ये अधिशासी अभियंता है या तानाशाहा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत

admin

मानसून में भारी बारिश को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने दिए अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

admin

You cannot copy content of this page