Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम में शराब और मांस की बिक्री अब उठे सवाल प्रशासन से रोक लगाने की उठी मांग… पढ़ें खबर।

बड़कोट। चारधाम यात्रा के प्रथम धाम श्री यमुनोत्री धाम के जानकी चट्टी एवं राम मंदिर क्षेत्र में कुछ ढाबों और होटलों में कथित रूप से मांसाहार एवं शराब परोसे जाने का मामला सामने आने पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।
यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर राम मंदिर के निकट एक ढाबे में मांस बनाने व परोसने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार व स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी चेकिंग अभियान नहीं चलाया गया है। आरोप है कि कुछ स्थानों पर खुलेआम मीट-मांस बनाया जा रहा है तथा शराब भी परोसी जा रही है, जिससे धाम की धार्मिक गरिमा प्रभावित हो रही है।
लोगों ने मांग की है कि जानकी चट्टी और राम मंदिर क्षेत्र के सभी होटल एवं ढाबों में नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाए। संदिग्ध प्रतिष्ठानों पर सप्ताह में कम से कम दो बार छापेमारी कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित होटल एवं ढाबों को तत्काल सीज किया जाए।
श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने कहा कि राम मंदिर जैसे पवित्र स्थल के आसपास इस प्रकार की गतिविधियां दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने मंदिर समिति, प्रशासन और पुलिस विभाग से मामले का गंभीरता से संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि यमुनोत्री धाम की पवित्रता एवं धार्मिक मर्यादा बनी रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराज ने हरदा को  हार दा बताया तो राहुल और केजरीवाल दोनों राहु केतु…पढ़े पूरी खबर

admin

तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं-डख्याटगाँव में योजना का बोर्ड लगा,पानी की एक बूंद तक नही आई,पढ़े पूरी खबर…..

इंतजार खत्म -उत्तराखंड में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना टिका लगेगा -सी एम

admin

You cannot copy content of this page