Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम देहरादून राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

दुर्घटना:वाहन दुर्घटना में छह वर्षीय बच्ची सहित तीन लोग घायल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

 

देर रात को हुए एक सड़क हादसे में एक छह वर्षीय बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून जनपद के थाना चकराता द्वारा मध्य रात्रि SDRF को सूचित कराया गया कि कोरवा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम आरक्षी महेंद्र चौहान के नेतृत्व में तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची।
घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि वाहन संख्या UK16CA2267 सड़क पर ही पलट गया था। वाहन में 3 लोग सवार थे। जिनको सामान्य चोटें आई थी। SDRF टीम द्वारा सभी घायलों को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार दिया गया।
घायलों में सर्वेश खन्ना पुत्र श्री रहीमानन्द ,(आयु 22 वर्ष) ,निवासी ग्राम- मघोल , त्यूणी देहरादून,
मुशु पुत्र स्व. श्री धर्मीया ( आयु 63 वर्ष) निवासी ग्राम- मघोल , त्यूणी , देहरादून,सोनिया ग्राम पुत्री श्री संदीप (आयु 6 वर्ष) निवासी त्यूणी, देहरादून शामिल हैं।

Related posts

ग्राफिक इरा विश्वविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में आयोजित शिविर में 75 यूनिट रक्त हुआ एकत्र… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:रवांईघाटी के सेब उत्पादकों का दल प्रशिक्षण के लिए सोलन हिमाचल प्रदेश रवाना

admin

रैणी व तपोवन आपदा पर राज्य तथा केंद्र सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस

admin

You cannot copy content of this page