Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में तहसील के साथ S.B.I.बैंक में शुरू हुआ मेरा आधार ,मेरी पहचान केंद्र का संचालन ,पढ़े पूरी खबर…….

बड़कोट
सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप की मुहिम रंग ला गयी, मेरा आधार मेरी पहचान केंद्र तहसील परिसर के बाद भारतीय स्टे्ट बैंक में भी शुरू हो गया है । छः महीने से अधिक समय से बन्द पड़े केंद्र के खुलने से आधार संशोधन व नया आधार बनाने की जुब्बत में जुटे लोगो के लिए राहत की खबर है। जय हो ग्रुप ने बड़कोट में दोनों केंन्द्र संचालन होने पर आधार से जुड़े उच्च अधिकारियों सहित जिलाधिकारी का आभार जताया है।

मालूम हो कि जनपद की सबसे बड़ी तहसील बड़कोट में लगभग छः सात महीने से मेरा आधार मेरी पहचान बनाने के केंद्र बन्द हो रखे थे , जिसके बाद से सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप के संयोजक व सदस्य लगातार पत्राचार कर बड़कोट तहसील और एस बी आई में आधार केंद्र के संचालन की मांग कर रहे थे । संयोजक सुनील थपलियाल ने बताया कि बड़कोट में आधार केंद्र के लिए कई बार देहरादून औऱ उत्त्तरकाशी के चक्कर भी लगाने पड़े ,आखिरकार तहसील परिसर के 11 नम्बर रूम में और भारतीय स्टेट बैंक में मेरा आधार मेरी पहचान केंद्र का विधिवत संचालन हो गया है। उन्होंने कहा कि आज बिना आधार के कोई काम नही हो रहे है । आम नागरिकों की मेरा आधार मेरी पहचान सबसे बड़ी नीड बन चुका है। जय हो ग्रुप ने आधार से जुड़े उच्च अधिकारियों ,एस डी एम और जिलाधिकारी उत्त्तरकाशी का आभार जताया है। इस मौके पर संयोजक सुनील थपलियाल, संरक्षक रणवीर रावत, कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल,आशीष पंवार, जय सिंह पंवार, रजत अधिकारी, राजेन्द्र रावत, डॉ शैलेन्द्र रावत, एडवोकेट विनोद विष्ट, सुरेश सैनी, अजय सिंह रावत, महिताब धनाई, दीनानाथ, अमर शाह, शैलेन्द्र रतूड़ी, संजय पवांर, त्रिलोक राणा, रविन्द्र सिंह, मनमोहन सिंह , दिनेश रावत, द्वारिका सेमवाल, भगवती रतूड़ी, नितिन चौहान, मदन पैन्यूली, आशीष काला, प्रदीप उर्फ मस्तु, प्रवेश रावत, कामेश, महात्मा प्रसाद ,जनक सिंह रावत, प्रदीप जैन सहित सभी सदस्यों ने आभार जताया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बेहतर स्वास्थ्य सेवा की मांग पर सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल,लोगो को इलाज के लिए देहरादून की ओर करना पड़ता है रुख

admin

उत्तरकाशी:रजन दास सर्व सम्मति से बने मोल्डा वन पंचायत के सरपंच

admin

बड़ी खबर। पुरोला जल जीवन मिशन योजनाओं का डीएम ने किया औचक निरीक्षण और अन्य निर्माणाधीन योजनाओं में देरी को लेकर डीएम नाराज दिये जरूरी निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page