Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 32,वें दिन भी धरना जारी समर्थन देने पहुंचे पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण… पढ़ें खबर।

नौगांव।नौगांव विकासखण्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन 32वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण धरना स्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं की मांगों को जायज ठहराया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य तथा प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से वार्ता कर समाधान का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट और अनुशासित रहते हुए आंदोलन जारी रखने की अपील की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में मानदेय में वृद्धि शामिल है। उन्होंने राज्य सरकार से ₹140 प्रतिदिन की बढ़ोतरी और केंद्र सरकार से ₹150 प्रतिदिन मानदेय लागू करने की मांग की है। इसके अलावा, बिना किसी लाभ के सेवानिवृत्त होने पर ₹10 लाख प्रोत्साहन राशि देने की मांग भी रखी गई है।
साथ ही विभाग द्वारा प्रस्तावित ₹300 की कटौती को निरस्त करने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ने की मांग भी उठाई गई है।
कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करेगी। धरना-प्रदर्शन में समाज सेवी महाबीर पंवार माही,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रोहित जुडि़याल,ब्लॉक अध्यक्ष बामो देवी, शोभा, कृष्णा, कुसुम, दर्शनी, सुमनलता, कौशल्या रमोला, रूकमणी, विजय सहित कई कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

Related posts

देवलसारी थान में विराजे रूद्रेश्वर महादेव उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पांच मासूमों के शिक्षा अधिकार से खिलवाड़, प्राथमिक विद्यालय से नाम काटने का मामला तूल पकड़ा,बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सीईओ से तलब की जांच रिपोर्ट…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:नदी में स्नान करते समय एक ब्यक्ति तेज धारा में बहा, खोजबीन व रेस्क्यू कार्य जारी

admin

You cannot copy content of this page