Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:यमुनाघाटी के तीन ब्लॉकों के बागवानों का दल प्रशिक्षण हेतु हिमाचल प्रदेश रवाना

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
नौगांव/उत्तरकाशी

 

उत्तरकाशी जनपद की यमुनाघाटी के तीन विकासखण्डों के सेब उत्पादक काश्तकारों का एक तीस सदस्यीय दल प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश रवाना हुआ।भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह रावत ने बागवानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।सभी बागवान वहां सोलन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में तक सघन बागवानी उत्पादन का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे ।

आज सोमवार को जनपद विकासखंड नौगांव, पुरोला और मोरी के तीस बागवानों का तीसरा दल आज सघन बागवानी का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित नौणी विवि के लिए रवाना हुआ। जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा विजय सिंह रावत ने इस मौके पर कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से किसानों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही पलयान पर भी रोक लगेगी। किसानों ने सरकार द्वारा ऐसे प्रशिक्षण करवाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश सरकार का आभार जताया है।विदित रहे कि उत्तरकाशी जिले को राज्य सरकार ने ‘‘एक जिला दो उत्पाद’ नीति के तहत सेब उत्पादन के लिए चयनित किया है।जिसके तहत उद्यान विभाग समय समय पर चयनित कर बागवानों को उत्तम उत्पादन प्रशिक्षण के लिए विभिन्न स्थानों पर भेजकर उनकी उत्पादन कार्य कुशलता को बेहतर बनाने का कार्य कर रहा है।प्रशिक्षण के लिए गए बागवानी काश्तकारों में विजय सिंह रावत, संजय चौहान, गुरुदेव सिंह रावत,प्रीतिराम नौटियाल, राजेन्द्र सिंह, भगत सिंह राणा, जसपाल चौहान, दर्शन सिंह रावत, शिशुपाल सिंह, वीरेंद्र मोहन, कीरत सिंह, मातबर सिंह आदि शामिल हैं

Related posts

दुर्घटना :सेलेरियो कार दुर्घटना में दो युवकों की मौत, पांच घायल, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Jp Bahuguna

आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढेगा उत्तरकाशी जनपद: सीडीओ

Arvind Thapliyal

अधिकारी की मिली भगत से सैंचुरी एरिया में ठेकेदार की मनमानी,सरकारी वाहन में निर्माण सामाग्री की हो रही सफ्लाई

admin

You cannot copy content of this page