Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था । नगाणगांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनकल्याण व प्रदेश की समृद्धि की कामना… पढ़ें खबर।

बड़कोट/उत्तरकाशी, 2 मई।
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान की कथा श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इधर कार्यक्रम के दौरान मौसम भी खराब रहा और क्षेत्र में लगातार बारिश व ओलावृष्टि होती रही।

शनिवार को भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी स्वर्गीय उमा जी के वार्षिक श्राद्ध पर भगवान यमदग्नि मुनि और माँ रेणुका की उत्सव डोली के सान्निध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्यमंत्री पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं, तब से देश में सनातन धर्म का स्वर्णिम युग आया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य की बुद्धि और विवेक जागृत होता है तथा पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए कहा कि जैसे वृंदावन में वृंदा धाम है, वैसे ही उत्तराखंड में चारधाम विराजमान हैं। उन्होंने बताया that सरकार ने केदारनाथ पुनर्निर्माण के बाद बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य किए हैं और विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगाण गांव में ग्राम प्रधान की मांग पर बारात घर निर्माण का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भरत सिंह, एसडीएम देवानंद शर्मा, विधायक दुर्गेश्वर लाल, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जा राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान, ओबीसी आयोग उपाध्यक्ष श्याम डोभाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्वराज विद्वान, गढ़वाल कोऑर्डिनेटर किशोर भट्ट, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा राकेश चौहान लक्ष्मी चौहान ग्राम प्रधान हरदेव चौहान नीरज चौहान भारत सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष प्रवीण असवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

जीरो टॉलरेंस की सरकार में उपनिदेशक के हौसले बुलंद,शिकायत को महीने बीतने के बाद जांच अधिकारी नही पहुँचे,बीजेपी नेता व ग्रामीणों में आक्रोश

admin

उत्तरकाशी नगरी में 108 श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2024 तक होगा भव्य आयोजन।

Arvind Thapliyal

रोजगार की तलाश में गये उत्तराखंड के युवक की पंजाब में दर्दनाक मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका , पंजाब सरकार से लगाई न्याय की गुहार…पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page