Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

जिला पर्यटन विभाग ने गुलाबी कांठा बुग्याल में दिया सात दिवसीय नि: शुल्क स्कीइंग फाउंडेशन ने दिया प्रशिक्षण और समाजसेवी महावीर माही ने क्षेत्र को विकसित करने की उठाई मांग…पढे।

 

 

 

बड़कोट /अरविन्द थपलियाल।उत्तरकाशी में पर्यटन विभाग के सोजन्य से गुलाबी कांठा में निशुल्क स्कीइंग का प्रशिक्षण शुरू किया गया, इस कोर्स को करने से जहां स्थानीय युवाओं को इस क्षेत्र में स्किल डेवलप होगी तो उससे आगे क्षेत्र में पर्यटक आने से रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी

युवाओं को किस तरह से गाइड का काम करना है पर्यटकों के साथ किस तरह से कुशल व्यवहार के साथ साथ सुरक्षा सहित तमाम जानकारी प्रदान की जा रही है ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को कोई समस्या न हो और आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो

इसके लिए यहां के जनप्रतिनिधियों और युवाओं को जागरूक होना होगा और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को बढ़ावा देकर उनको विकसित करने की जरूरत है।

मालूम हो कि गुलाबी कांठा बुग्याल से क्षेत्र के निशनी, बाडिया, पिंडकी मदेश दांगुडगांव राना दुर्बिल और जो भी युवा इस कोर्स को करते हैं या इसमें रुचि रखते हैं सभी के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेंगी और लोग स्वरोजगार की ओर बढ़ेंगे, आज निशनी और कंडोला में स्थानीय लोगों द्वारा बेहद खूबसूरत और शानदार होम स्टे बनाए गए हैं, जिनमें बाहर से आने वाले पर्यटक एकबार रुकते हैं तो जन्नत और स्वर्ग की अनुभूति प्राप्त कर ठहरते हैं, और स्थानीय होम स्टे संचालकों द्वारा पर्यटकों का आतिथ्य सत्कार भी स्थानीय परंपरानुसार किया जाता है जिससे पर्यटकों को हमारी देवभूमि की अतिथि देवों भव की कल्पना दिल को छू जाती है और आगे जाकर अन्य लोगों को यहां के रहने और सुविधाओं कुशल अपनत्व की जानकारी देते हैं जिससे विगत वर्षों में यहां पर एक अच्छी तादाद में पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है जो कि स्थानीय लोगों के लिए एक सुखद रोजगार देने वाली खबर है जो कि आगे ओर बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकता है।

मामले पर महावीर पंवार माही ने बताया कि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है और सरकार को इसको विकसित करने के लिये प्रभावी कदम उठाने चाहिए जिससे क्षेत्र में हजारों लोगों को रोजगार से जोड़ा जाये।

Related posts

प्रेस क्लब अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल को मातृत्व शोक, पत्रकारों ने शोकसम्वेदना व्यक्त की,पढ़े पूरी खबर…..

admin

चकराता महाविद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को मिली ‘स्व.साईं दास तलवाड़ छात्रवृत्ति

admin

चकराता महाविद्यालय में हिमालय दिवस पर निकाली गई जनजागरण रैली

admin

You cannot copy content of this page