Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रेडक्रॉस सोसाइटी ने सिलाई बैंड आपदा प्रभावितों को पहुंचाई राहत, लगाया स्वास्थ्य शिविर… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। यमुनाघाटी के सिलाई बैंड क्षेत्र में 28 जून की रात बादल फटने से आई आपदा के बाद राहत कार्यों का सिलसिला जारी है। आज 13 जुलाई को रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तरकाशी द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। यह सामाग्री महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के निर्देश पर भेजी गई थी।

जैसे ही राहत सामग्री उत्तरकाशी पहुंची, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अगुवाई में रेडक्रॉस कार्यकारिणी ने सिलाई बैंड पहुंचकर 20 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस अवसर पर एक स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 20 मजदूरों का बीपी परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन माधव प्रसाद जोशी ने बताया कि राहत कार्यों के दौरान राहत सामग्री में किचन सेट,कम्बल त्रिपाल , फ्रूटी,बिस्किट आदि दिए गए, इस मौके पर राज्य प्रतिनिधि ओंकार बहुगुणा, एक्टीब सदस्य सुनील थपलियाल, सुमन प्रदीप रावत, माधवेंद्र रावत, अजीत असवाल, नवीन रावत ,पलक्ष आदि भी उपस्थित रहे।

Related posts

आफत।स्यानाचट्टी के पास लगातार बढते यमुना नदी के जलस्तर को सिंचाईं विभाग ने चैल्याइंज कार्य किया शुरू…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़कोट में तहसील के साथ S.B.I.बैंक में शुरू हुआ मेरा आधार ,मेरी पहचान केंद्र का संचालन ,पढ़े पूरी खबर…….

admin

मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ का यह चमत्कारी प्राकट्य स्थल,जहाँ इंसान पहुँच कर होता है धन्य, आप भी करे दर्शन,पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page