Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :जय हो ग्रुप ने की घुमन्तु (आवारा )पशुओं की सुरक्षा व सरंक्षण की मांग

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

सड़कों पर घूमते पशुओं को आते-जाते यातायात के कारण चोट लगने का डर बना रहता है।हर महीने दर्जन भर मवेशी चोटिल हो जा रहे है। देहरादून रोड़ पर एक पशु के पैर को वाहन ने कुचल दिया। वही नगर में कई पशु अज्ञात बिमारी से पीड़ित है।
सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज जय हो ग्रुप ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से आवारा पशुओं के सुरक्षा एवं संरक्षण की मांग की है।
विदित रहे  कि बड़कोट सहित यमुनाघाटी के हर कस्बे में आवारा पशुओं की संख्या में हर रोज इजाफा होता जा रहा है। शहर भर में गाय मैय्या की बेकदरी होने से पशु प्रेमियों में चिंता बढ़ती जा रही है। सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज जय हो ग्रुप ने जिलाधिकारी उत्त्तरकाशी और मुख्यमंत्री उत्तराखंड से आवारा पशुओं के संरक्षण व उनके लालन पालन की व्यवस्था किये जाने की मांग की है। संयोजक सुनील थपलियाल ने कहा आवारा पशुओं को लेकर शहर भर में संख्या बढ़ने से चिंता बढ़नी लाजमी है और कई मवेशी अज्ञात बिमारी से पीड़ित है जबकि दर्जन भर मवेशियों की मौत तक हो गयी है। इस मौके पर पशु विभाग कर्मी मोहित सिंह, पशु प्रेमी व जय हो ग्रुप सयोंजक सुनील थपलियाल, सुरेश कुमार, अभिषेक पंवार सहित ग्रुप के सदस्य मौजूद थे।

Related posts

उत्तरकाशी :नौगांव, बड़कोट सहित जनपद में वृक्षारोपण के साथ हुआ हरेला पर्व का शुभारम्भउत्तरकाशी :नौगांव, बड़कोट सहित जनपद में वृक्षारोपण के साथ हुआ हरेला पर्व का शुभारम्भ

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :बैंक ऑफ़ बड़ौदा कर्मियों ने दिव्यांग बच्चों के संग मनाया स्थापना दिवस

Jp Bahuguna

आधी रात धरती डोली! उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, तेज झटकों से मची दहशत, राजगढ़ी के आसपास रहा केंद्र,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page