Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

आर.के.पुरम महिला समिति ने नवनिर्वाचित पार्षद वीरेंद्र वालिया का किया अभिनंदन.. पढ़ें।

 

 

 

देहरादून(बद्रीपुर)। आर.के.पुरम महिला समिति द्वारा वार्ड 96 नवादा से भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षद वीरेंद्र वालिया का उनके आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महिला समिति की ओर से उन्हे पुष्प गुच्छ भेंट कर जीत की बधाई दी। समिति की सदस्यों ने एकसुर में कहा कि नवनिर्वाचित पार्षद अत्यंत मृदुभाषी एवं जनता के कार्यों के लिए समर्पित व्यक्ति हैं। उनके इसी व्यवहार के कारण लोगों ने उनके पक्ष में भारी मतदान किया। नवनिर्वाचित पार्षद वीरेंद्र वालिया ने आर.के.पुरम महिला समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनसेवा के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे। मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वार्ड के सर्वांगीण विकास पर उनका पूरा फोकस रहेगा। अभिनंदन कार्यक्रम में महिला समिति की डा.कमलेश भारती,कमला चौहान, नीलम तलवाड़,संगीता,रश्मि पांडेय व रजनी अरोड़ा सम्मिलित रहे।

Related posts

हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस समारोह और छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत.. पढ़ें

Arvind Thapliyal

आर.के.पुरम में हर्बल रंगों से खेली होली, भाईचारे का दिया संदेश

Arvind Thapliyal

आजाद मैदान में होगी मंगसीर बग्वाल, जायजा लेने पंहुचे मुख्य विकास अधिकारी।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page