Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पुरोला में मनाया पीएम लाभार्थी सम्मान समारोह और विधायक ने लाभार्थियों को वितरित किये चैक… पढ़ें।

पुरोला/अरविन्द थपलियाल।विकासखण्ड सभागार पुरोला में प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सम्मान समारोह में चैक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 293लाभार्थियों को चैक वितरण किये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित हुए प्रत्येक परिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत 6000 रूपए का चैक वितरित किए गये। जो घर के साजो सामान के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा दिए जा रहे है जिससे गरीब अपने घर की जरूरत के हिसाब से सामान खरीद सके। इस दौरान अपने संबोधन में विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के हर गरीब को अपना पक्का मकान मिल रहा है जिससे समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति का सपना साकार हो रहा है, हमारी सरकार गरीब कल्याण को समर्पित है, हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गरीब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की चिंता करते हुए उनके घर के साजो सामान के लिए 6000 रूपए प्रत्येक परिवार को दिया जा रहा है, इस मौके पर विकास खण्ड अधिकारी सुरेश चौहान, जिला महामंत्री भाजपा पवन नौटियाल, लोकेश उनियाल , कुलदीप कुमार,अनिल नेगी, कमला राणा, रघुवीर पंवार , बीजेन्द्र पंवार, धर्मवीर ज्याड़ा, उमेन्द्र आस्टा‌ पीएस , राहुल देव नौटियाल, पूरण भगत नौटियाल, शिवपाल रावत, कपील नेगी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार

admin

दर्दनाक हादसा:आईटीबीपी की बस गहरी खाई में गिरी,आधा दर्जन से अधिक जवानों की मौत, कई घायल

admin

राहत।उत्तरकाशी जनपद में होंगे नये 49उप राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) तैनात डीएम ने जारी किए निर्देश.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page