Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:महिला पुलिसकर्मियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, महिला श्रद्धालु का खोया पर्स नकदी सहित वापस लौटाया

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

यमुनोत्री धाम में तैनात दो महिला पुलिस कांस्टेबल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है, दोनों पुलिसकर्मियों ने एक महिला श्रद्धालु का खोया हुआ पर्स उसमें रखी नकदी सहित वापस वापस लौटाया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अनंतपुर, हैदराबाद निवासी 50 वर्षीय महिला श्रद्धालु विजयलक्ष्मी का यमुनोत्री धाम दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में पर्स खो गया था, जो कि वहां ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल वंदना व संगीता को मिला, पर्स में जरूरी कागजात व 20,000 रु0 की नगदी थी। महिला जवानों के द्वारा उनका पता कर पर्स को नगदी के साथ उनके सुपुर्द किया गया। श्रद्धालु द्वारा अपना खोया पर्स वापस मिलने पर पुलिस जवानों का आभार प्रकट किया गया।

Related posts

उत्तरकाशी:चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या सीमित करने व ऑनलाइन पंजीकरण के विरूद्ध सैकड़ों लोग उतरे सड़कों पर

admin

बड़ी खबर- रोड़ सेफ्टी वर्ड सीरीज में भाग लेने पहुंची लीजेंड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टीम,सचिन टीम के साथ पहुँचेंगे कल,पढ़े पूरी खबर….

admin

उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज-अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली

admin

You cannot copy content of this page