Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए पीआरडी जवान को सीओ बड़कोट ने किया सम्मानित सम्मानित

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा ड्यूटी पर उत्तराखंड पुलिस व होमगार्ड के साथ पीआरडी के जवान भी बहुतायत संख्या में तैनात हैं, जो पुलिस के साथ हर वक्त कंधा से कंधा मिलाकर कर्व्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं !ऐसे जवानों की हौसला अफजाही के लिए पुलिस के अधिकारी इनको सम्मानित भी कर रहे हैं |ऐसे ही एक पीआरडी जवान यमुनोत्री धाम के मुख्य यात्रा मार्ग पर धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़कोट थाना क्षेत्र के पालीगाड़ में तैनात प्रताप सिंह है जो हर समय अपनी ड्यूटी के प्रति बेहद सजग रहता है !बड़कोट थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव, पालीगाड़ में यात्रा ड्यूटी पर नियुक्त पीआरडी जवान, प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।पीआरडी जवान प्रताप सिंह यात्रा सीजन शुरु होने से ही अपने ड्यूटी को बड़ी सतर्कता एवं ईमानदारी के साथ निभा रहा है। पीआरडी जवान शुरु से ही क्राउड,यातायात प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है, उच्चधिकारियों के निरीक्षण के दौरान हर समय अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद मिला। जिसके चलते सीओ बड़कोट द्वारा जवान की सराहना करते हुये सम्मानित किया गया।सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित संचालन के लिए नियुक्त सभी पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के जवान हर समय ईमानदारी व कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं |

Related posts

उत्तरकाशी:न्यू होली लाइफ इंटर कॉलेज में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन,नपा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

admin

जनपद की बड़ी कार्यवाही- 1.750 किग्रा अवैध चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*

admin

गुमालगांव तिहरे हत्याकांड में फिर बरकरार रही फांसी की सजा पुनः सुनवाई के बाद अदालत का कड़ा फैसला, आरोपी पर 10 हजार रुपये अर्थदंड भी,डिटेल देखें……….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page