Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :चारधाम यात्रा मार्ग पर सफाई कर्मियों को मिली सहूलियत,स्वजल ने दी हस्तचालित ट्रॉली

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला के निर्देशानुसार स्वजल विभाग द्वारा सफाई कर्मियों को अतिरिक्त हस्तचालित ट्रॉली देकर राहत दी है। सफाई कर्मी अब आसानी के साथ हस्तचालित ट्रॉली के माध्यम से कूड़ा काम्पेक्टर मशीन तक पहुंचा पाएंगे।

जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा मार्ग के साथ ही यात्रा से जुड़े ग्रामीण बाजार में भी नियमित स्वच्छता बनाएं रखने के निर्देश पंचायत राज विभाग,स्वजल औऱ जिला पंचायत को दिए है। साथ ही जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर तैनात किए गए सफाई कर्मियों का मानदेय का भुगतान भी समय से करने के निर्देश सम्बंधित विभागों को दिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग से लगे ग्रामीण बाजार में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। साथ ही नियमित रूप से कूड़ा एकत्र कर कूड़ा निस्तारण केंद्र भेजा जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय दुकानदारों,प्रतिष्ठानों के साथ वार्ता कर गिला और सूखा कूड़ा(प्लास्टिक कूड़ा) को अलग-अलग कर उचित निस्तारण किया जाय।

Related posts

टिहरी झील वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के रूप में तेजी से बना रही विश्वस्तरीय पहचान:प्रो.तलवाड़

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री यात्रा व्यवस्था को लेकर कुली एजेंसी की बैठक महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा अतिथि देवो भव:की परंपरा रहेगी कायम… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़कोट पुलिस ने युवा प्रशिक्षण कार्यक्रम किया आयोजित और युवाओं, छात्रों, एनसीसी कैडेट, NSS को दिया पुलिस कार्य प्रणाली, तीनों नए कानून, साइबर, MV ACT व मादक द्रव्य, पदार्थ संबंधित दी जानकारी…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page