Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

सहकारिता घोटाले की एसआईटी जांच हो : सेमवाल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

उत्तराखंड में सहकारिता भर्ती घोटाले जांच एसआईटी से कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में गांधी पार्क देहरादून में धरना प्रदर्शन किया तथा अनियमितताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि विभागीय जांच के नाम पर दोषियों को बचाया जा रहा है। इसलिए पूरे भर्ती प्रकरण की जांच एसआईटी से कराई जानी चाहिए।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय सचिव शूरवीर सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि सहकारी बैंक में अध्यक्ष से लेकर डायरेक्टर और तमाम अधिकारियों ने अपनी निकट संबंधियों को बड़े पैमाने पर भर्ती किया है इसलिए यह भर्ती निरस्त होनी चाहिए।

उत्तराखंड क्रांति दल महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलोचना ईस्टवाल ने सहकारी बैंक के सभी निदेशकों और अध्यक्ष सहित चयन समिति में शामिल सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अन्यत्र संबद्ध करने की मांग करते हुए कहा कि इनके रहते हुए निष्पक्ष जांच होने पर संदेह है।

धरना प्रदर्शन में उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से केंद्रीय सचिव शूरवीर नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलोचना ईस्टवाल, युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा रावत, पिंकी देवी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

रवांल्टी को पहचान दिलाने में जुटे महावीर रवांल्टा,संक्षिप्त वाल्मीकीय रामायण’ का रवांल्टी संस्करण अब रवांल्टी पाठकों के लिए उपलब्ध.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

थम नही रहा है कोरोना का कहर,24 घण्टे में 787 आये पॉजिटिव, 3 की हुई मौत

admin

जिला निर्वाचन अधिकारी और कप्तान ने सामान्य नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने दिये निर्देश और मतदान और मतगणना केन्द्रों का लिया जायजा…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page