Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

डामटा बस हादसा:बड़कोट उपजिलाधिकारी जांच अधिकारी नियुक्त, एक सप्ताह में देनी होगी जांच रिपोर्ट

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

05 जून 2022 की सांय लगभग 7.00 बजे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर तहसील बड़कोट अंन्तर्गत रिखाउखड्ड डामटा के पास यात्री बस सं. यू०के० 04 / पी०ए० -1541 लगभग 250 मी० खाई में गिरने के कारण दुघर्टनाग्रस्त हुयी है l उक्त बस पर यमुनोत्री धाम के दर्शन करने जा रहे ग्राम जखला, जिला – पन्ना, मध्य प्रदेश के 28 यात्रियों के सवार होने व बस का वाहन चालक तथा परिचालक कुल 30 लोगों के सवार होने की प्रथमतः सूचना प्राप्त हुयी थी l वाहन दुर्घटना में 22 लोगों की मुत्यु होने, 04 घायलों को उपचार हेतु हाई सेन्टर रैफर किये जाने तथा 04 लोगों के सम्बन्ध में दुघर्टना स्थल पर रेस्क्यू अॉपरेशन जारी होना बताया गया l

उक्त वाहन के दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रेट जाँच हेतु जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक रूहेला ने उप जिला मजिस्ट्रेट बड़कोट को जाँच अधिकारी नियुक्त किया है

जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक रूहेला ने कहा कि जाँच अधिकारी दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या / वाहन का प्रकार सार्वजनिक अथवा निजी वाहन, दुघर्टना का कारण, वाहन में सवार व्यक्तियों की संख्या चालक/ परिचालक सहित, मृतक/ घायल व्यक्तियों का वास्तविक नाम व निवास स्थान आदि का सम्पूर्ण विवरण, घायल व्यक्तियों का विवरण – सामान्य अथवा गंभीर घायल मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार मृतकों के उत्तराधिकारियों का नाम व पता । परिवहन विभाग की तकनीकी रिपोर्ट । वाहन के अतिरिक्तकर , मोटरयान अधिनियम की धारा -6 के अर्न्तगत जमा के सम्बन्ध में । भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय । अपनी जाँच आख्या एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगें l

Related posts

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने ली सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम(बीएडीपी) की समीक्षा बैठक,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

admin

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस को मिली सफलता, एक किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

admin

विदाई समारोह का आयोजन:सेवानिवृत्त होने पर अधिशासी अधिकारी व वन दरोगा को दी गई भावभीनी विदाई, जताया आभार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page