Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी नव निर्वाचित प्राथमिक शिक्षक संगठन अध्यक्ष ने शिक्षकों के साथ किया हनोल महासू देवता दर्शन लिया आशीर्वाद… पढ़ें खबर।

बड़कोट। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद उत्तरकाशी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री जयदेव सिंह राणा ने शिक्षकों के साथ श्री महासू देवता मंदिर हनोल जाकर महासु देवता का आशीर्वाद लिया। अध्यक्ष श्री राणा द्वारा जनपद के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं की खुशहाली की कामना के लिए प्रार्थना की। जहां मोरी विकास खंड पहुंचे पर शिक्षक संगठन के संघनिष्ठ अध्यापकों सहित मोरी विकास खंड के पूर्व अध्यक्ष चैन सिंह चौहान, जबर सिंह पवार, चंद्र सिंह पवार, राजपाल, नरेश आदि शिक्षक एवं शिक्षिका बहनों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष जी का फूल मालाओं तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कर्ताओं ने अध्यक्ष श्री राणा को कार्यकाल की शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि जिस प्रकार जयदेव सिंह राणा ने विगत 6 वर्षों में जिला मंत्री रहते हुए शिक्षक हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया, ठीक उसी प्रकार अध्यक्ष चुने जाने पर इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिक्षक हितों के लिए कार्य करेंगे तथा समस्त विकास खंडों के शिक्षकों को विश्वास में लेकर सबको साथ लेकर चलेंगे। इस इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राणा दवारा समस्त विकासखंड के शिक्षकों को आश्वस्त किया गया कि मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ शिक्षक हित में काम करूंगा। इस पूरे कार्यक्रम में जगह-जगह पर शिक्षकों के द्वारा श्रीराणा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

 

इस कार्यक्रम में नौगाँव ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र विश्वकर्मा , पूर्व अध्यक्ष विकासखंड नौगांव विनोद असवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकासखंड नौगांव ललित मोहन पंवार , सुखबीर असवाल, संदीप कफोला, विजय राज सिंह असवाल, विशन सिंह असवाल, शुरवीर सिंह राणा, डॉक्टर सुभाष चंद्र, नरेश धीमान, दिनेश गरियाल, संजय पवार, बाबूलाल, प्रकाश राणा मनोज सत्यवादी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Related posts

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट इतने मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर। पंचायतों का कार्यकाल समाप्त जिलाधिकारी ने जनपद उत्तरकाशी में डीएम ने नियुक्त किये प्रशासक… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:एस आई समीप पांडे होंगे हर्षिल के थानाध्यक्ष

admin

You cannot copy content of this page