Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी: जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित कंट्रोल रूम का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, कार्मिकों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

जिलाधिकारी ने आज जिला अस्पताल में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।स्वास्थ्य के प्रति बेहद गम्भीर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने गुरुवार को जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए संचालित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया तथा उपस्थित कार्मिकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
गौरतलब है कि बीते दिनों जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण एवं उनके स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी प्रदान करने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए थे। तथा कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 7417162869 का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए थे। इसी परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी ने गुरुवार को कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों से सम्बंधित आनी वाली शिकायतों एवं समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया जाय। साथ ही आने वाली समस्याओं एवं शिकायतों का रजिस्टर में अकंन कराना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनोद कुकरेती,हरदेव राणा व अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

अच्छी पहल।महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत परिसंपत्तियों के सृजन पर जोर देते हुए कहा है कि मनरेगा के तहत प्राथमिकता के आधार पर आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण, प्राथमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, एएनएम सेंटर्स निर्माण, पंचायत भवन व बारातघर जैसे सामुदायिक सुविधाओं से जुड़ी परिसपत्तियां सृजित करने का काम किया जाये:डीएम

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ के उच्चीकरण को दिया ज्ञापन

admin

यमुनोत्री यात्रा पर दो दिनों के लिए विराम,पैदल मार्ग का हिस्सा वासआउट, प्रशासन ने पुलिस को दिए निर्देश,पढ़े पूरी खबर…….

admin

You cannot copy content of this page