Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम देश विदेश बड़ी खबर स्वास्थ्य

दर्दनाक हादसा:-बस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत की आशंका, मृतकों में स्कूली छात्र भी शामिल

 

न्यूज डेस्क यमुनोत्री express

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है जहां एक बस दुर्घटना ग्रस्त होने से सोलह से अधिक लोगों के मरने की सूचना मिल रही है।हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भयानक सड़क हादसा हुआ है। कुल्लू में शैंशर से सैंज की तरफ आ रही प्राइवेट बस जंगला गांव के पास सड़क से नीचे गिरी, इस हादसे में बच्चों सहित 16 लोगों के मरने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक बस में 35 से 40 लोग सवार थे। हादसा आज सुबह हुआ। हादसे वाली जगह पर राहत एवं बचाव का काम जारी है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य के दौरान छह शवों और तीन घायलों को निकाला गया है। प्रशासन के मुताबिक बस के नीचे काफी लोगों के दबे होने की संभावना है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा जिस जगह पर हुआ है वह बेहद दुर्गम इलाका है। बस बेहद गरही खायी में गिरी है। जिलाधिकारी के मुताबिक जब तक राहत बचाव कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक मृतकों की संख्या के बारे में कुछ भी कहना सम्भव नहीं है

Related posts

नई एस.ओ.पी जारी- सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगे व्यापारिक प्रतिष्ठान,दिन तय,पढ़े पूरी

admin

ब्रेकिंग । पेयजल पंपिंग योजना स्वीकृति को मुख्यमंत्री धामी को 47वें दिन मिला शिष्टमंडल सीएम ने दिया भरोसा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस की थीम “ग्रह बनाम प्लास्टिक” पर भूगोल विभाग में आयोजित हुई विचार गोष्ठी।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page