Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नौगांव नगर पंचायत में आपदा प्रभावित लोगों को संस्था ने बांटी राहत सामग्री… पढ़ें खबर।

 

 

 

नौगांव।बीते दिनों नौगांव नगर पंचायत मे आई दैविक आपदा से प्रभावित लोगों के लिये संरक्षण सामाजिक समिति देहरादून ने आवश्यक सामग्री वितरित की जिसमें गर्म कपड़े,रजाई,गद्दे,कंबल, साबुन जैसी आवश्यक सामग्री को वितरित किया जिसमें नगर क्षेत्र में रहने वाले मजदूर और पर्यावरण मित्रों सहित लगभग बीस अन्य परिवारों को सामग्री वितरित की गई जिसका विवरण समिति के सचिव नरेश नौटियाल ने किया नरेश ने बताया कि यह आवश्यक सामग्री देवलसारी वार्ड में रहने वाले प्रभावित लोगों को संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति के द्वारा बांटी गई जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के बीस परिवारों के अलावा मजदूर और पर्यावरण मित्र शामिल थे।

नगर पंचायत वार्ड में आपदा से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करने के लिये सभाषद लता नौटियाल ने संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति देहरादून का आभार जताया और समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा के इस जनहित में किये प्रयास की भी सरहाना की और धन्यवाद किया।

नौगांव नगर में सामाजिक संस्था के द्वारा आवश्यक सामग्री वितरित किये जाने पर स्थानीय लोगों ने आभार जताया और बताया कि सरकार और प्रशासन ने नौगांव आपदा प्रभावित क्षेत्रों और लोगों की सुद नहीं ली है और आज कोई संस्था प्रभावितों के पास पंहुची है।

Related posts

प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत।

Arvind Thapliyal

डायट कोटीकरण को परिवर्तित करने का जताया सामूहिक विरोध , सचिव व डीजी को भेजा ज्ञापन….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :वन्यजीव सुरक्षा  सप्ताह के तहत रंवाई रेंज में हुआ गोष्ठी का आयोजन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page