Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:डीएम ने रेडक्रॉस समिति को दिए सभी विभागों के कार्मिकों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण देने के निर्देश

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

आज बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रॉस समिति की बैठक हुई।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील जिला उत्तरकाशी में सभी विभागों के कार्मिकों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण देने के निर्देश रेडक्रॉस को दिए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का आजीवन सदस्यता दिलाने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस समिति को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्ष 1991 से अब तक समिति के सदस्यों का सत्यापन किया जाय।साथ ही प्रत्येक माह मासिक कैलेंडर तैयार करें,ताकि आगामी माह के लिए स्थान चिन्हित कर गोष्टियों/ शिविर की जानकारी आम जनमानस तक पहुचें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने भटवाड़ी प्रखंड के सुदरवर्ती पिलंग गांव में स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में रेडक्रॉस समिति के चैयरमैन माधव प्रसाद जोशी, गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट, सीएमओ डॉ.विनोद कुकरेती,मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा,जुगल किशोर भट्ट,सुशील डिमरी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा आदि मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक

admin

गम्भीर मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी एयर एम्बुलेंस की सुविधा:-डॉ धनसिंह रावत

admin

आस्था।चारधाम यात्रा का शुभारंभ: नम आंखों से विदा हुई माँ यमुना की उत्सव डोली… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page