Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून धर्म राज्य उत्तराखंड

जोशीमठ भूधंसाव प्रभावितों के राहत व पुनर्वास को एसबीआई ने दी दो करोड़ की आर्थिक मदद

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र से विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा गुरूवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा राहत कोष में 02 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक कल्पेश कृ. अवासिया ने भेंट कर 02 करोड़ रूपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों की सहायता के लिए इस सहयोग राशि के लिए भारतीय स्टेट बैंक का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के चिन्हित चार वाइब्रेंट विलेज माणा, नीति , मलारी एवं गूंजी में अवस्थापना विकास से संबंधित अनेक कार्य किये जाने हैं, इसके लिए भी उन्होंने एस.बी.आई से सहयोग की अपेक्षा की।

भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक कल्पेश कृ. अवासिया ने कहा कि एस.बी.आई सामाजिक जिम्मेदारियों के अन्तर्गत समाज में जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए समय-समय पर समाज के विभिन्न स्तरों पर आर्थिक सहयोग प्रदान करता रहता है। भविष्य में भी राज्य की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में योगदान देता रहेगा।

इस अवसर पर एस.बी.आई के उत्तराखण्ड अंचल के उप महाप्रबंधक राजकुमार सिंह एवं अमरेन्द्र कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Related posts

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

admin

पीजी कालेज कर्णप्रयाग के कला संकाय भवन में बनी एक स्मार्ट क्लास, बिग स्क्रीन एलईडी स्थापित।

Arvind Thapliyal

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने छात्रहित में लिया बड़ा निर्णय,प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को मिला ऑफलाइन आवेदन का मौका

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page