Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :12 अप्रैल को बड़कोट में होगा बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिला जज – अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार 12 अप्रैल को राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में प्रातः 11:00 बजे से बहु- उद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है l
जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तीर्थ पाल सिंह ने बताया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मॉडल शिविर का आयोजन किया जाना है l

जिसमें आम जनता को नालसा *(बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015* के बारे में विधिक जानकारी दी जानी है, तथा संबंधित विभिन्न विभागीय स्टालों के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाए जाने हेतु कार्य किए जाने हैं l

Related posts

बड़कोट में गैस संकट से उपभोक्ता और व्यापारी परेशान, घंटों कतार में लगने के बाद भी नहीं मिल रही रिफिल,गैस की गाड़ी पहुंचते ही सिलेंडर लेने के लिए उमड़ रही भीड़, नौगांव एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर उपभोक्ता; व्यापार मंडल और जय हो ग्रुप ने दी आंदोलन की चेतावनी….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सल्ट विधानसभा के चुनावी रणनीति पर गहन विचारविमर्श

admin

चार धाम यात्रा के बाद अब हेमकुंड साहिब की यात्रा धाम पर रोक हटी

admin

You cannot copy content of this page