Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भंडारस्यूं में नागराजा के मेलों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नेताओं ने भी लगाई आस्था की डुबकी…. पढ़ें खबर।

 

 

उत्तरकाशी /सुरेश चंद रमोला । प्रखंड डुंडा के भंडारस्यूं पट्टी के दनाऊ डांडे से प्रारंभ हुये दस दिवसीय इष्ट देव नागराजा के मेले में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। दनाऊ, मसून, मांडियासारी, देवल डांडा, टिपरा, रेस्गी होते हुये जुणगा गांव तक सम्पन्न हो गया। अपने ईष्ट नागराजा के दर्शनार्थ उमड़ी गांव की द्याणियों ने स्थानीय गढ़वाली गानों के सुरों को ढोल दमाऊ, की थाप पर थिरकते हुए रासू तांदी के साथ उत्साह के साथ मनाया। जुणगा गांव में मेले की पूर्व संध्या पर स्थानीय विधायक संजय डोभाल व कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में सांस्कृतिक संध्या का स्थानीय मेला समिति ने आयोजन करवाया। मेले की सांस्कृतिक संध्या में नागराजा स्तुती के साथ गढ़वाली, जौनसारी और हिमाचली गानों की धुन पर लोग खूब थिरके। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने ‌मेला समिति को नागराजा मेले के प्रांगण सौन्दर्यकरण व टाइल्स विछावन के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सरकार की बहुआयामी योजनाओं का खाका जनता के समक्ष रखा और उनका लाभ लेने के लिए आह्वान किया। दर्जा धारी राज्य मंत्री नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष आलेन्द्र भंडारी,कांग्रेस ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुसाईं, जिला पंचायत सदस्य मदन विजल्वाण, पूर्व प्रमुख शैलेन्द्र कोहली, ने भी मेलार्थियों को नागराजा मेले की शुभकामनाएं दी। मेला समिति के अध्यक्ष नवीन भंडारी, प्रधान अनिल भंडारी, समिति के धनराज भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शीला भंडारी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर उनका आभार जताया। अभी इस मेले का आयोजन डिमकी, मंजगांव और नगल गांव में भी होना है।

Related posts

*G-20 के लिए पहुँचने लगे विदेशी मेहमान,जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पारंपरिक रूप से हुआ स्वागत, छोलिया दल के साथ विदेशी मेहमान भी जमकर झूमे

Jp Bahuguna

कर्णप्रयाग कालेज में नैक प्रोत्साहन धनराशि से क्रय किया एलईडी।

Arvind Thapliyal

DM ने जिले के नगर निकायों में उप जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page