Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:आजादी के 75 वें स्वतन्त्रता दिवस पर सभी घरों पर फहराएं तिरंगा:सतपाल महाराज

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

उत्तरकाशी

प्रदेश के काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देश आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। उन्होंने जनसामान्य से आग्रह किया कि आजादी के उत्सव पर अपने घरों में जरूर तिरंगा फहराएं। साथ ही सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी के चित्र को ढोल नगाड़ो व हर्षोल्लास के साथ प्रदेश की समस्त पंचायत भवनों में लगाएं जाय। कहा की आखिरी पायदान पर जो व्यक्ति खड़ा है,आज उन्हें भी सर्वोच्च पद पर बैठने का मौका मिला है यह हमारे लोकतंत्र की शक्ति और खूबसूरती है।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि उत्तरकाशी जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डेढ़ सौ साल पुराने तिब्बत व्यापार की ऐतिहासिक गरतांग गली का औऱ अधिक विस्तार करने एवं नेलांग,जादुंग घाटी को भी पर्यटन की दृष्टि से खोले जाने का भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। साथ ही हिमतेंदुआ अभ्यारण बनाने एवं दयारा बुग्याल को विंटर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। ताकि पहाड़ में रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें। पर्यटन एवं लोनिवि मंत्री महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा के बाद विंटर सीजन में यहां के पहाड़ सुन-सान हो जाते हैं। विंटर सीजन में भी पर्यटक यहां आएं इसके लिए शीतकालीन खेलों को शुरू करने के लिए दयारा बुग्याल को विंटर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। एडवेंचर के क्षेत्र में एंगलिंग,जंपिंग, रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियों को शुरू किया है। ग्राम पंचायतों को और सशक्त एवं मजबूत बनाया जा रहा है। पंचायतों में कूड़े के निस्तारण के लिए पंचायती राज विभाग के अंन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जटायु (वेक्यूम क्लिनर) आदि मशीन उपलब्ध कराई जा रही है ताकि कूड़े का निस्तारण किया जा सकें। ग्राम सभाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो उसके लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही हैं।
धर्मस्व,लोनिवि,पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री महाराज ने कहा उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अनेकों सर्किट की स्थापना की है। जिसमें शैव सर्किट में भगवान शंकर के 24 स्थानों को चयनित किया है। साथ ही वैष्णव,नवग्रह नागराजा, विवेकानंद, हनुमान आदि सर्किटों की स्थापना की है। इसके अलावा प्रदेश में तीन काशी है जिसमें उत्तरकाशी का महत्व बड़ा है। गुप्तकाशी एवं काशीपुर के महत्व को भी औऱ अधिक बढ़ाया जाएगा। साथ ही पर्यटन मंत्री महाराज ने गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान का लोनिवि विश्राम गृह से शुभारम्भ किया। स्वंय सहायता समूह से तैयार कराए गए खादी के ध्वज को लेकर मंत्री ने जिलाधिकारी की प्रशंसा की। उसके बाद लोनिवि विश्राम गृह परिसर में केबिनेट मंत्री ने रुद्राक्ष एवं बड़ी लाइची की पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का सन्देश दिया।
इस दौरान विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान,जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला,सीडीओ गौरव कुमार सहित जनप्रतिनिधि गण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बड़ी खबर।सीएम और डीएम के ठोस आश्वासन के बाद बड़कोट नगरपालिका में पेयजल पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन और भूख हड़ताल स्थगित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बदहाली।सारीगाड़ कंडारी मोटर मार्ग बदहाल अधिकारीयों और नेताओं की सक्रियता पर उठे गंभीर सवाल और जिलाधिकारी के आदेश की अधिकारीयों ने निकाली हवा… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

” हे मालू ” गीत में एक युवक व युवती के आपसी प्रेम प्रंसग पर , लोग कर रहे हैं बेहद पंसद

admin

You cannot copy content of this page