Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पैतृक क्षेत्र इड्वालस्यु में कैबिनेट मंत्री खजान दास का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने रखी विकास की मांगें… पढ़ें खबर

नैनबाग।न्याय पंचायत श्रीकोट पट्टी इड्वालस्यु स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण मंत्री खजान दास का 16 गांवों के ग्रामीणों द्वारा नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया।  इण्टर कालेज परिवार पीटीए और श्री नागदेवता समिति इड्वालस्यु के पदाधिकारियो ने काबीना मंत्री का स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक क्षेत्र पहुंचे खजान दास का ग्रामीणों ने पारंपरिक उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने मंत्री को माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह पंवार का भी भव्य स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में मंत्री खजान दास ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी की कुशलक्षेम जानी तथा क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग और सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, शिक्षा और धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान ग्रामीणों ने राजकीय इंटर कॉलेज के प्रशासनिक भवन के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। साथ ही 16 गांवों के आराध्य देव भगवान श्री नागदेवता मंदिर श्रीकोट के जीर्णोद्धार की मांग भी मंत्री एवं विधायक के समक्ष रखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर क्षेत्र की आस्था का केंद्र है और इसके संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की लंबे समय से मांग की जा रही है।

इस पर मंत्री खजान दास और विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए दोनों मांगों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, क्षेत्र पंचायत सुमारी लाल अग्रवाल,ग्राम प्रधान श्रीकोट दीपेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान भटवाड़ी सुनील सेमवाल, ग्राम प्रधान वामणगाव सुभाष रतूड़ी, ग्राम प्रधान वसाण गाव अजीत राणा , पी टी ए अध्यक्ष बलबीर रावत,अतुल बिष्ट, बलबीर बिष्ट, सूरत सिंह रावत, नारायण सिंह पंवार,श्रीनागदेवता समिति अध्यक्ष सुनील थपलियाल, मुख्य पुजारी सुमन प्रसाद सेमवाल, शास्त्री महादेव प्रसाद नौटियाल,बलबीर सिंह, प्रधानाचार्य परिपूर्णानंद , कृष्णा वीर श्रीवास्तव,डॉ घनश्याम उनियाल,पूर्व प्रधान अनूप थपलियाल,जय प्रकाश नौटियाल(जेपी भाई),चन्दन रावत, सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

महाविद्यालय में पीजी कक्षाएं, बस सेवा, चारदीवारी और सड़क-पुल निर्माण की मांग को लेकर छात्रों का धरना दसवें दिन भी जारी, भूख हड़ताल की चेतावनी….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बीजेपी कृतसंकल्पित, ग्रामीण अंचलो में नहीं होने दी जाएगी राहत कार्यों में कमी : चौहान

admin

अंहकार का एक दिन अंत अवश्य:आयुष कृष्णनयन

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page