Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई। नाबालिग दुष्कर्म मामले में मोरी पुलिस ने अभियुक्त को देहरादून में किया गिरफ्तार… पढ़ें खबर।

 

 

 

मोरी/उत्तरकाशी। थाना मोरी पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है।

बीते 03 सितम्बर 2026 को थाना मोरी में एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से चली गई है और वापस नहीं लौटी। तहरीर के आधार पर थाना मोरी में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 

 

मामला नाबालिग से जुड़ा और संवेदनशील होने पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने नाबालिग की शीघ्र बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

मामले के खुलासे के लिए पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस सिस्टम और मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। अथक प्रयासों के बाद टीम ने नाबालिग को नालापानी चौक, देहरादून से बरामद किया और अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया।

 

 

जांच में गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 65(1) BNS और धारा 5(ठ) पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है और गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related posts

उत्तरकाशी:सड़क निर्माण कार्य बाधित करने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने दिया धरना

admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपेश्वर में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में किया प्रतिभाग

admin

उत्तराखंड-कोरोना बम्ब जारी ,24 घण्टे में 4339 आये कोरोना पॉजिटिव, यमुनोत्री रोड़ पर निर्माणाधीन सुरंग में 22 कर्मी आये पॉजिटिव, क्षेत्र में हड़कंप

admin

You cannot copy content of this page