Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग काॅलेज में पं. गोविंद वल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित…. पढ़ें खबर।

 

कर्णप्रयाग। डाॅ.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के हिंदी विभाग के तत्वावधान में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर ‘पंडित गोविंद बल्लभ पंत : व्यक्तित्व एवं कृतित्व’ विषय पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन-दर्शन, व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। इस अवसर पर हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. रवींद्र सिंह नेगी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बहुआयामी योगदान का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।डाॅ.चन्द्र मोहन जनस्वाण ने पंडित पंत के राजनीतिक जीवन और उनके योगदान को उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में विस्तार से रेखांकित किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर(डाॅ.) राम अवतार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्राचार्य ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए पंडित गोविंद बल्लभ पंत के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से उत्तराखंड के संदर्भ में पंडित पंत के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रप्रेम एवं जनसेवा की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे पंडित गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों और जीवन-मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Related posts

सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मनाया जायेगा हरेला पखवाड़ा,कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश

Jp Bahuguna

कर्णप्रयाग पीजी कालेज में ‘जन सामान्य में सूचना का अधिकार’ विषय पर नुक्कड़ नाटक आयोजित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जीवन मे जितना महत्व शिक्षा का है उतना की महत्व खेल का भी है,खेलने से शरीर के साथ मन भी रहता है स्वस्थ्य, खेल जीवन में अनुशासन सिखाने का भी करता है काम-रेखा आर्या

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page