Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

स्यानाचट्टी में तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया यमुनोत्री हाईवे, भूस्खलन से बहाली कार्य जारी… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी के समीप लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण तीसरे दिन भी यातायात सुचारु नहीं हो सका। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग की मशीनें और कर्मचारी लगातार मार्ग खोलने में जुटे हुए हैं, लेकिन भारी बारिश और पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे एवं चट्टानों के कारण बहाली कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 

हालांकि राहत की बात यह है कि पालीगाड़, बाढ़िया, हनुमान चट्टी, रानाचट्टी, झझरघाट और जंगल चट्टी सहित अन्य स्थानों पर भूस्खलन से बाधित मार्गों को एनएच विभाग ने मलबा हटाकर यातायात के लिए खोल दिया है। इन स्थानों पर मशीनों की मदद से सड़क पर आए पत्थरों और मलबे को हटाकर आवागमन सामान्य कर दिया गया है।

 

एनएच के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि स्यानाचट्टी के पास लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी से निरंतर भूस्खलन हो रहा है। एक मोड़ से मलबा हटाने के बाद दूसरे व तीसरे मोड़ पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानी पत्थर को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, मार्ग को सुरक्षित ढंग से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

 

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से प्रशासन ने अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मार्ग की ताज़ा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

Related posts

उत्तरकाशी: पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा 24.61 ग्राम स्मैक के साथ एक मुख्य स्मैक सप्लायर को किया गया गिरफ्तार

admin

बड़ी खबर।अब बाहरी व्यक्ति उत्तराखंड में नहीं खरीद पायेंगे जमीन: सीएम

Arvind Thapliyal

चार ग्रामीणों पर जमीन को धोखे से बेचने पर हुआ मुकदमा दर्ज ,लिंक को क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

admin

You cannot copy content of this page