Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आरटीई से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग, प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट/उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा नौगांव ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी बड़कोट के माध्यम से प्रेषित किया। ज्ञापन में आरटीई अधिनियम, 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से स्थायी छूट देने तथा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

 

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त सभी शिक्षकों का चयन उस समय राज्य सरकार एवं एनसीटीई द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ था। ऐसे में उनकी सेवा और पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता न्यायसंगत नहीं है। इसलिए अधिनियम में आवश्यक संशोधन कर उन्हें टीईटी से मुक्त किया जाना चाहिए।

 

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि नई पेंशन योजना (एनपीएस) के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके। संघ का कहना है कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों को बुढ़ापे में आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है।

 

शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मांग की कि आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए तथा पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए आवश्यक निर्णय लिया जाए। इससे शिक्षक पूरी निष्ठा एवं मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।

 

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा नौगांव के अध्यक्ष विजेन्द्र विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम सगोला तथा मंत्री प्रताप सिंह राणा सहित दर्जनों शिक्षको ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की। ज्ञापन उप जिलाधिकारी बड़कोट, उत्तरकाशी के माध्यम से भारत सरकार व शिक्षा मंत्री को भेजा गया।

Related posts

दर्दनाक हादसा :विजयदशमी पर गहरी खाई में गिरा वाहन छह लोगों की मौत

Jp Bahuguna

जिले में 14 जनवरी उत्तरायणी पर्व से लेकर 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक सांस्कृतिक उत्सव मनाया जायेगा: सीडीओ।

Arvind Thapliyal

Breaking :लम्बी अवधि से गायब शिक्षकों को दी जाएगी  अनिवार्य सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page