Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बड़कोट में योग कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट, उत्तरकाशी। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी श्री मलिक मज़हर सुल्तान तथा सचिव श्री सचिन कुमार के मार्गदर्शन में, तहसील विधिक सेवा समिति, बड़कोट द्वारा आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का प्रथम चरण राजकीय इंटर कॉलेज, बड़कोट में आयोजित हुआ। इसमें सिविल जज (जू०डि०)/अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति बड़कोट श्री योगीश गुप्ता, उप जिलाधिकारी बड़कोट, तहसीलदार बड़कोट, नगर पालिका अध्यक्ष, आयुष विभाग के अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारी, पैरा लीगल वॉलंटियर्स एवं नगर के गणमान्य नागरिकों सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 

आयुष विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित एवं संतुलित जीवन की वैज्ञानिक पद्धति है। इससे लचीलापन बढ़ता है, तनाव कम होता है तथा जीवन में सकारात्मकता एवं आत्मानुशासन का विकास होता है। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में स्वस्थ जीवन, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर भी जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन ही सशक्त समाज की आधारशिला हैं।

 

योग कार्यक्रम के उपरांत सिविल जज श्री योगीश गुप्ता के नेतृत्व में सिविल कोर्ट परिसर, तुनाल्का (बड़कोट) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बड़कोट, पुलिस विभाग, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, नगर पालिका बड़कोट, नगर पंचायत नौगांव, न्यायालय कर्मचारी एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने सक्रिय सहभागिता की।

 

अभियान के तहत न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई कर प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट का उचित निस्तारण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी संस्थाओं का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक कर्तव्य है।

 

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, नागरिक कर्तव्यों एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विधिक व सामाजिक पहलुओं की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता विकसित करना था। इसका सफल आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति बड़कोट, आयुष विभाग, पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत नौगांव एवं न्यायालय परिवार के समन्वित प्रयासों से संपन्न हुआ।

Related posts

विधायक ने सुनी जन समस्या और पचास से अधिक गांव को बांटी विधायक नीधि… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

रवांई शरदोत्सव में लगा विधिक साक्षरता शिविर, आमजन को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी,लिंक को क्लिक करें।

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण :-डीएम

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page