Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह का यमुनोत्री और पुरोला दौरा, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात….. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

उत्तरकाशी/सुनील थपलियाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर टिहरी लोकसभा सांसद महारानी श्रीमती राज्य लक्ष्मी शाह ने उत्तरकाशी जनपद के यमुनोत्री एवं पुरोला विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को भी सुना।

सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित बैठकों में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए तथा जनता को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सांसद के इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी,डीएफओ रविन्द्र पुंडीर,सीओ चंचल शर्मा, एई अंकित नौटियाल, एई सीताराम डोभाल, एसएचओ सुभाष चंद, भाजपाजिला महामंत्री परशुराम जगूड़ी, मण्डल अध्यक्ष अमित रावत, भरत रावत, प्रताप रावत, श्रीमती कृष्णा राणा, मीनाक्षी रौटा,रमेश रावत ,सरदार सिंह राणा, मनोज नौटियाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

माॅडल वैष्णवी लोहनी ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य नामित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :मेले हमारी पौराणिक संस्कृति के वाहक हैं :-नेहा जोशी

Jp Bahuguna

जम्मू-कश्मीर कैडर की आईएएस अधिकारी शीतल नंदा को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों का मतगणना प्रेक्षक किया नियुक्त और किया निरीक्षण… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page