Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पहाड़ी को काटकर निर्माण कार्य करने की तैयारी से स्थानीय ग्रामीणों ने जताई नाराजगी और मुख्यमंत्री से उचित कार्रवाई की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव । यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे बर्नीगाड़ के समीप कुंवा कफनौल मोटर मार्ग पर पहाड़ी को काटकर निर्माण कार्य हो रहे हैं,जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और वन विभाग की कार्यकारिणी पर सवाल उठाये और आरोप लगाया कि अवैध रूप से पहाड़ी को काटकर पक्के निर्माण कार्य हो रहे हैं लेकिन विभाग की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर बीते दिनों आनलाईन पंजिकृत की गई जिसमें अवैध रूप पहाड़ी को काटकर नदी मे मलवा डालने का आरोप लगा रहे हैं और मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई जा रही है, बताया कि मोटर मार्ग पर अवैध निर्माण कार्य से लगातार लंबा जाम मुसीबत बना है।

मामले पर जिलाधिकारी ने जांच रिपोर्ट उप जिलाधिकारी बड़कोट को सौंप दी है और मामले पर जांच रिपोर्ट तलब करने की बात कही गई।

बर्नीगाड़ क्षेत्र सहित खाटल,और मुंगरसंन्ति क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोकने की मांग उठाई है और यदि कार्रवाई नहीं होती है तो यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Related posts

उत्तरकाशी: गंगा विश्व धरोहर मंच के तत्वावधान में हुआ गंगा हमारा गौरव कार्यक्रम का आयोजन

admin

अवैध खनन को लेकर कार्रवाई जिला खान अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण जागा अचानक विभाग… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मनाया जायेगा टीका उत्सव-मुख्य सचिव

admin

You cannot copy content of this page