Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बुरांस परियोजना ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के साथ दुग्ध उत्पादन की भी जानकारी और तिंया गांव के जयप्रकाश ने बताई बारीकियां…. पढ़ें।

नौगांव /अरविन्द थपलियाल।”बुरांस परियोजना ने समुदाय मानसिक स्वास्थ्य के साथ साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें समुदाय के लोगों को नई नई जानकारी और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है। बुरांस प्रोजेक्ट के ने हर साल प्रत्येक गांव में दो दो ग्रामीण विकास समूहों के साथ कुछ मॉड्यूल चलाए जाते हैं, जिनमें महिलाओं को सरकारी योजनाओं, बचत, सेल्फ डिपेंड, अपने अधिकारों, इंटरनेट के फायदे और नुकसान ,अपनी झिझक को दूर करना, दस्तावेज बनाने आदि की जानकारी दी जाती है।

इसके परिणामस्वरूप, महिलाएं अब खुलकर अपनी बातों और समस्याओं को रख पा रही हैं और अपनी आजीविका को बेहतर करने के लिए नई तकनीकों और योजनाओं को अपना रही हैं।

उत्तरकाशी जिले के तियां गांव के जयप्रकाश थपलियाल, जो दुग्ध उत्पादक के क्षेत्र में समानित हैं बुरांस परियोजना के द्वारा अलग अलग 36 गांवओ की समूह से जुड़ी महिलाओं को उनके गौशाला में एक्सपोजर विजिट के लिय लिजाया गया है । उन्होंने अपनी आजीविका को आगे बढ़ाने की जर्नी साझा की और मॉडल डेरी, गोबर गैस प्लांट, जैविक खाद प्लांट आदि कार्यों को सफलतापूर्वक किया।
उन्होंने सरकारी योजनाओं, पशुपालन योजना, गोबर गैस प्लांट आदि के बारे में जानकारी दी और समूह की महिलाओं को सही तरीके से लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन किया।

ग्रामीण विकास समूह की महिलाएं जयप्रकाश थपलियाल के कार्य से प्रभावित हुईं और अपनी आजीविका को बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए नई दिशा मिली।”जिस में बुरांस परियोजना के परियोजना अधिकारी मनोज रावत ने समूह को ओर सक्षम करने के लिए समूह को उत्साहित किया जिस में महिलाओं ने एक साथ मिली जिस में उन्होंने अपने अनुभव साझा किया प्रोग्राम में बुरांस परियोजना के स्टाफ कृष्णा, साक्षी,रुचि, कविता और यमनोत्री भी साथ रही ।

Related posts

उत्तरकाशी :मानसूनकाल में प्राकृतिक आपदा,दुर्घटना, एवं विभागीय व निजी सम्पति की क्षति के लिए इन नंबरों पर दें तत्काल सुचना

Jp Bahuguna

बड़ी खबर:जगदीप धनखड़ होंगे एनडीए गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, नड्डा ने किया एलान

admin

उत्तरकाशी:सुशासन सप्ताह के तहत जिला सभागार में हुआ कार्यशाला का आयोजन

admin

You cannot copy content of this page