Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने पुजेली एवं मखना में किया जनसंपर्क, ग्रामीणों से संवाद कर सुनीं समस्याएं… पढ़ें खबर।

 

 

पुरोला। पुरोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड पुरोला की ग्राम पंचायत पुजेली एवं ग्राम मखना में विधायक दुर्गेश्वर लाल ने जनसंपर्क अभियान एवं जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

 

जनसंवाद के दौरान विधायक दुर्गेश्वर लाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुरोला विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना उनकी प्रतिबद्धता है।

 

इस अवसर पर दोनों ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों द्वारा विधायक का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों से मिले स्नेह, विश्वास एवं सहयोग के लिए विधायक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान की दिशा में कार्य करना जनप्रतिनिधि के दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष पुरोला रामचंद्र पंवार, विधानसभा प्रभारी मनवीर विघाना, निदेशक सहकारिता विजय संत्री, भाजपा जिला मंत्री महावीर नेगी, जिला विकास परिषद सदस्य प्यारे लाल हिमानी, नामित सभासद बृज मोहन चौहान, राज्य आंदोलनकारी राजपाल पंवार, मंडल महामंत्री शीशपाल रावत, जिला महामंत्री एससी मोर्चा प्रकाश चंद, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कपिल नेगी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जयवीर रावत सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

आस्था।उत्तरकाशी के थान गांव में ऐतिहासिक शिव महापुराण कथा और श्री जमदग्नि ऋषि मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह और शिव महापुराण कथा में संत लवदास जी महाराज का प्रवचन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सूबे के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे स्वास्थ्य सुविधाएंः डॉ0 धन सिंह रावत

Jp Bahuguna

सीएम धामी का बड़ा बयान हिंदुत्व मुद्दे पर ही चलेगी सरकार, विधानसभा में धामी ने विपक्ष और नौकशाही को भी दिया स्पष्ट संदेश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page