Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड

शौर्य स्थल में पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शौर्य स्थल में पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून (अमित नौटियाल)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चीड़बाग देहरादून स्थित शौर्य स्थल में पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे इन शहीद जवानों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। युवाओं को हमारे इन जवानों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैन्यधाम को उत्तराखंड का पांचवे धाम की संज्ञा दी है। उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृतियों को संजोने के लिए देहरादून में भव्य सैन्य धाम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सितम्बर में पूरे प्रदेश में सैनिक सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय भी मौजूद थे।

Related posts

पुलिस ने 101 ग्राम स्मैक के साथ एक 19 वर्षीय युवती को किया गिरफ्तार

admin

जे सी वी मशीन द्वारा पिछले 24 घंटे से जीवन और मौत के बीच जूझ रहे गो वंश (बैल) का किया गया सफल रेस्क्यू… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

शहीद के नाम सड़क का डामरीकरण नही तो 2022 चुनाव में वोट भी नही, ईवीएम व वीवीपीएटी जागरूकता प्रदर्शन कार्यक्रम का किया बहिष्कार ,पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page