Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :कल होने वाले विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने को 450 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

 

उत्तरकाशी
जयप्रकाश बहुगुणा

 

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत जनपद में कल 14 फरवरी को प्रस्तावित मतदान कार्यक्रम सम्पन्न कराने के लिए रविवार को 450 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। पोलिंग पार्टियां रवानगी स्थल उत्तरकाशी स्थित राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कॉलेज प्रांगण से जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में अपने से सम्बन्धि मतदेय स्थलों को रवाना हुई। 450 पोलिंग पार्टियों में से पुरोला विधान सभा क्षेत्र के लिए 114 पोलिंग पार्टियां, यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए 160 पोलिंग पार्टियां एवं गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए 176 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह, मीनाक्षी पटवाल व चतर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Related posts

खबर सार।होगा भरोसेमंद चेहरा और कौन बिगाडे़गा खेल पढ़ें नगर निकाय के रण में नेताओं की मोर्चाबंदी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:यात्राकाल में यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर मृत घोड़ा-खच्चर का जिला पंचायत से बीमाराशि दिलाने के लिए “माही” ने डीएम को भेजा ज्ञापन

admin

हमारी सरकार उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये अपने ’’विकल्प रहित संकल्प’’ को पूर्ण करने हेतु प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page