Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आंधी-तूफान से दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची पशुओं की जान नरयूका मुगरसन्ति गांव में तेज हवाओं ने मचाई तबाही, प्रभावित परिवार ने प्रशासन से लगाई मुआवजे की गुहार…. पढ़ें खबर।

नौगांव। विकासखंड के ग्राम नरयूका मुगरसन्ति के ठीकरा नामे तोक में गुरुवार को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं के चलते पूर्व प्रधान स्वर्गीय जयपाल सिंह चौहान के पुत्र केदार सिंह चौहान एवं विजयपाल सिंह चौहान का दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज तूफान के दौरान मकान का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते मकान में बंधे पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार की मदद की। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए अचानक तूफान ने कई जगह नुकसान पहुंचाया है, लेकिन इस परिवार को सबसे अधिक क्षति हुई है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने की अपील की है।

Related posts

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत डुकाणा कुरूड़ा से छाड़ा खड्ड मोटर मार्ग का 482.37 लाख की लागत से नवीनीकरण एवं डामरीकरण के निर्माण कार्य का भूमीपुजन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर हुए अधिकारियों के तबादले

admin

जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं के लिए वन भूमि की स्वीकृति के लंबित प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण: डीएम

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page