Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पूर्व सैनिक कल्याण संगठन यमुना घाटी के पूर्व अध्यक्ष राम प्रसाद डोभाल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… पढ़ें खबर।

बड़़कोट।पूर्व सैनिक कल्याण संगठन यमुना घाटी के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी राम प्रसाद डोभाल का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शनिवार को गगनानी त्रिवेणी घाट में पूरे  श्रद्धापूर्ण माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

राम प्रसाद डोभाल भारतीय सेना में सूबेदार क्लर्क के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपना जीवन समाजसेवा और पूर्व सैनिकों के हितों के लिए समर्पित कर दिया। यमुना घाटी क्षेत्र में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को उठाने, उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने और संगठन को मजबूत बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उनके निधन पर पूर्व सैनिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें अनुशासित, सरल स्वभाव और समाजहित के लिए सदैव समर्पित व्यक्ति बताया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि राम प्रसाद डोभाल का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा। उनका निधन यमुना घाटी के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Related posts

पुरोला से उपेंद्र असवाल  को  प्रदेश कार्यकारणी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

गड़बड़झाला।पुरोला सिंचाई विभाग पर नहर निर्माण कार्य को लेकर घटिया गुणवत्ता और सरकारी धन के बर्बादी के आरोप, एसडीएम को सौंपा शिकायती ज्ञापन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

admin

You cannot copy content of this page