Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आपदा से बर्बाद हुई फसल, किसानों को अब तक नहीं मिला मुआवजा – पूर्व विधायक मालचंद ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र…. पढ़ें खबर।

 

 

नौगांव  ।जनपद उत्तरकाशी के नौगांव, पुरोला और मोरी विकासखंड में प्राकृतिक आपदा और प्रतिकूल मौसम से बागवानी एवं कृषि फसलों को हुए भारी नुकसान पर पूर्व विधायक मालचंद ने कृषि मंत्री को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग उठाई है।

 

पूर्व विधायक ने पत्र में कहा है कि तीनों विकासखंडों के विभिन्न गांवों में आपदा के कारण किसानों की वर्षों की मेहनत से तैयार बागवानी और कृषि फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। सेब, नाशपाती सहित अन्य बागवानी फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान और बागवान गंभीर आर्थिक संकट में आ गए हैं।

 

मालचंद ने कहा कि किसान और बागवान ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। आपदा ने उनकी आय का मुख्य स्रोत ही छीन लिया है। ऐसे कठिन समय में सरकार की ओर से अब तक ठोस मदद न मिलना किसानों के साथ अन्याय है।

 

उन्होंने कृषि मंत्री से मांग की है कि नौगांव, पुरोला एवं मोरी क्षेत्र के प्रभावित किसानों का तत्काल सर्वे कराकर फसलों के नुकसान का समुचित मुआवजा दिया जाए, फसल बीमा की धनराशि जल्द जारी की जाए और विशेष आर्थिक राहत पैकेज उपलब्ध कराया जाए।

Related posts

त्रिवेंद्र सरकार का एक और फैसला होगा निरस्त- मुद्दा ठंडे बस्ते में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें……

admin

उत्तरकाशी :पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया गंगोत्री यात्रा रूट का भौतिक निरीक्षण,तैनात पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई कर दिये जरुरी निर्देश

admin

श्रद्धांजली।आईटीबीपी के जवानों ने शहीद आशाराम जगूड़ी को बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page